हापुड़, अगस्त 14 -- Hapur News: नगर के रेलवे रोड स्थित चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज में हरियाली तीज उत्सव बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि मोहिनी अरोड़ा, प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार शर्मा ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हरियाली तीज के अवसर पर मेहंदी,नृत्य ,सांस्कृतिक वेषभूषा, कैटवाक आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। जिसमे छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक, प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने अपनी हथेलियों पर फूल-पत्तियों, बेल-बूटों, पारंपरिक आकृतियों और आधुनिक डिजाइनों को उकेरा। उन्होंने बारीक मेहंदी कला और भारतीय पारंपरिक डिजाइनों का उपयोग कर अपनी कलात्मकता का परिचय दिया।निर्णायक यह भी पढ़ें- Hapur News: हरियाली तीज पर विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल में मेहंदी प्रति...