हापुड़, अक्टूबर 2 -- Hapur News: थाना क्षेत्र के गांव मुर्शदपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार देर रात अज्ञात चोर दीवार फांदकर अंदर घुस गए। चोरों ने स्कूल के एक कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर इन्वर्टर-बैटरी, तीन पंखे, टैबलेट समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरी की वारदात स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात अज्ञात चोर गांव मुर्शदपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज की दीवार फांदकर परिसर में दाखिल हुए। इसके बाद चोर एक कमरे में पहुंचे और अलमारी का ताला तोड़ दिया। चोर अलमारी में रखा इन्वर्टर-बैटरी, तीन पंखे, टैबलेट समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। शनिवार सुबह स्कूल खुलने पर शिक्षक, गार्ड और अन्य कर्मचारी पहुंचे तो चोरी की घटना की जानकारी...