हापुड़, नवम्बर 6 -- Hapur News: नगर के मेरठ रोड स्थित डी.आर. इंटरनेशनल स्कूल में आज दीपावली का पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली मेकिंग, दीया मेकिंग, कैंडल मेकिंग एवं क्लास डेकोरेशन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा, रचनात्मक सोच एवं सुंदर कल्पनाओं का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक रंगोलियों, सुंदर दीपों और मनमोहक कक्षा सजावट के माध्यम से विद्यालय परिसर को दीपावली के रंगों से सजा दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: न्यू डीपीएस में छात्र-छात्राओं के बीच हुई रंगोली प्रतियोगिताविद्यालय में दीपावली का उत्सव...