हापुड़, सितम्बर 5 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र में छिजारसी कट स्थित अग्रवाल फ्यूलिंग स्टेशन पर डीजल के रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में पंप के सेल्समैन को स्कॉर्पियो के शीशे में हाथ फंसाकर स्कार्पियो सवार पांच किलोमीटर तक दौड़ाते ले गए। घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस को दी तहरीर में आकाश नगर, रसूलपुर सिकरोड़ा मसूरी निवासी नीरज चौहान ने बताया कि वह पेट्रोल पंप पर मैनेजर हैं। दो सितंबर को काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार लोग करीब दो हजार रुपये का डीजल भरवाने पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- VIDEO: डीजल के पैसे मांगने पर बवाल, सेल्समैन का हाथ शीशे में फंसाकर 5 KM तक घसीटा सेल्समैन पंकज ने डीजल ड...