हापुड़, नवम्बर 1 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ स्थित मंसूरपुर कट के पास रविवार की शाम एक सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर 15 फिट नीचे सर्विस रोड पर गिर गया। इस दौरान ट्रक चालक व परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए और ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं क्षतिग्रस्त ट्रक को क्रेन की मदद से सर्विस रोड से हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई। जानकारी के अनुसार सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव सिगनपुर निवासी चालक तनवीर परिचालक गांव अच्छेजा निवासी सलमान के साथ रविवार की शाम जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद से सीमेंट के कट्टे लेकर सहारनपुर जा रहे थे। जैसे ही वह थाना देहात क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 स्थित मंसूरपुर कट के पास पहुंचे तो उ...