हापुड़, अगस्त 17 -- Hapur News: डायट परिसर में अध्यापकों के चल रहे सक्षम प्रशिक्षण के दौरान सीडीओ श्रुति शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण में उपस्थित अध्यापकों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और विशेष रूप से बालिकाओं का सशक्तिकरण करना, जीवन कौशल एवं क्षमता निर्माण विद्यार्थियों में निर्णय लेने की क्षमता, समस्या समाधान, तनाव प्रबंधन और आत्मविश्वास बढ़ाना, शारीरिक शिक्षा एवं गुणवत्ता स्कूलों में फिजिकल एजुकेशन को बढ़ावा देने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। सीडीओ ने प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय डूहरी एवं तिसौली खेडा का निरीक्षण किया। डायट परिसर में आयोजित अध्यापकों का सक्षम प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी हापुड द्वारा प्रशिक्षण बिन्दुओं के साथ-साथ मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शत-प्रतिशत अनु...