Hapur News: सीएमओ ने मॉड्यूलर ओटी में जांची व्यवस्थाएं
हापुड़, जुलाई 16 -- Hapur News: सीएमओ डॉ.किशोर कुमार आहुजा ने बुधवार दोपहर गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में बन रही मॉड्यूलर ओटी का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश जारी किए। बुधवार दोपहर सीएमओ डॉ.किशोर कुमार आहुजा सीएचसी हापुड़ पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल में बनाई जा रही मॉड्यूलर ओटी को गहनता से जांचा। उन्होंने निर्माण कंपनी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह जल्द से जल्द मॉड्यूलर ओटी का निर्माण कार्य पूरा करें। निर्माण कंपनी के अधिकारियों ने सीएमओ को बताया कि ओटी का निर्माण 95 प्रतिशत पूरा हो गया है। एक दो दिन में निर्माण पूरा होने के बाद ओटी को हैंडओवर कर दिया जायेगा। सीएमओ डॉ.किशोर कुमार आहुजा ने बताया कि मॉड्यूलर ओटी सीएचसी हापुड़ में बनाई जा रही है। मॉड्यूलर ऑपरेशन थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.