Hapur News: सीएमओ ने दो अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया
हापुड़, सितम्बर 27 -- Hapur News: सीएमओ डॉ.किशोर कुमार आहुजा ने संडे में दो सरकारी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में व्यवस्था जांची और निर्देशित किया। सीएमओ डॉ.किशोर कुमार आहुजा संडे में सिंभावली पीएचसी पहुंचे। यहां उन्होंने स्वास्थ्य मेले में व्यवस्था जांची। उन्होंने स्टॉफ को साफ सफाई की व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश जारी किए। एक अन्य सरकारी अस्पताल में भी व्यवस्था जांचकर निर्देशित किया गया। सीएमओ डॉ.किशोर कुमार आहुजा ने बताया कि समय समय पर अस्पतालों में निरीक्षण करके व्यवस्था की जांच की जाती है। भविष्य में भी अन्य अस्पतालों के औचक निरीक्षण किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.