हापुड़, अक्टूबर 7 -- Hapur News: सीएमओ डॉ.किशोर कुमार आहुजा ने बुधवार दोपहर दस्तोई रोड स्थित जिला अस्पताल हापुड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें निरीक्षण में चार चिकित्सक समेत 10 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी वार्डों में व्यवस्थाओं को जांचकर निर्देशित किया। सीएमओ डॉ.किशोर कुमार आहुजा बुधवार सुबह 9 बजे दस्तोई रोड स्थित जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल के सभी वार्डों में व्यवस्थाओं को जांचा। दवाईयों का रख रखाव देखी गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ सफाई की व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश जारी किए। सीएमओ को निरीक्षण में दौरान चार चिकित्सक, स्टॉफ नर्स, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी समेत कुल 10 कर्मी गैरहाजिर मिले। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: सीएमओ ने सीएचसी की व्यवस्थाका लिया जायजा सभी गैरहाजिर चिकित्सको...