हापुड़, अगस्त 24 -- Hapur News: सावन मास के चौथे और अंतिम सोमवार को जनपद के सभी देवालय हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठे। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। वहीं पुलिस ने मंदिरों के बाहर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। संदिग्ध लोगों पर पुलिस की पैनी निगाह रही। सोमवार सुबह से ही शिवालयों पर पुलिस टीम तैनात हो गई थी। प्रमुख सबली मंदिर पर पुलिस का सुरक्षा का कड़ा पहरा रहा। पुलिस टीम ने श्रद्धालुओं के वाहनों को पार्किंग में खड़ा करा दिया था। वाहनों के मंदिर के मुख्य द्वार पर नहीं जाने दिया।सीसीटीवी यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ कैमरों की मदद से लगातार संदिग्धों पर निगाह रखी जा रही थी। महिला श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो इसका ध्...