हापुड़, सितम्बर 8 -- Hapur News: गत सप्ताह कोठी गेट खाई स्थित संजय गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में तोषनीवाल परिवार द्वारा कराई गई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के परिणाम अब घोषित हो गए हैं। प्रतियोगिता के विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हापुड़ गौशाला के प्रधान सुरेश कुमार गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि माहेश्वरी सभा रजि.हापुड़ के प्रधान एवं व्यवसायी अंकुश तापड़िया, प्रतियोगिता आयोजक एवं उप प्रधान मुकेश कुमार तोषनीवाल एवं माहेश्वरी सभा रजि.के मंत्री एवं शिक्षाविद कमल माहेश्वरी रहे। गौशाला के प्रधान सुरेश कुमार गुप्ता एवं प्रतियोगिता आयोजक मुकेश कुमार तोषनीवाल को विद्यालय प्रबंधक ज्ञानचन्द शर्मा द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। प्रतियोगिता आयोजक मुकेश कुमार तोषनीवाल ने सभी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए प्रतिय...