हापुड़, अगस्त 22 -- Hapur News: नगर के दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में हर रविवार को लगने वाली साप्ताहिक बाजार(पैठ) बंद किए जाने से छोटे व्यापारियों और गरीब मजदूरों के सामने भारी संकट पैदा हो गया है। इस गंभीर समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर शनिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपकर रामलीला मैदान में पुन: साप्ताहिक बाजार बहाल करने की मांग की। जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने बताया कि नगर में प्रत्येक रविवार को लगने वाली यह साप्ताहिक पैठ अनेक वर्षों से लगती चली आ रही है। शुरुआत में यह बाजार अतरपुरा चौपला से लेकर कोठीगेट और गोल मार्केट तक आयोजित किया जाता था। बाद में व्यवस्था और सहूलियत को देखते हुए इसका स्थान परिवर्तित करके रामलीला मैदा...