हापुड़, जुलाई 22 -- Hapur News: साइबर ठगी और बढ़ते डिजिटल अपराधों के मामले में अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने धीरखेड़ा इंडस्ट्रीयल एरिया में उद्यमियों के साथ जागरूकता बैठक की। पुलिस अधिकारियों ने आईआईए के पदाधिकारी, सदस्य, उद्योगपतियों और व्यापारियों को साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए नए तरीकों से अवगत कराया गया और उनके बचाव के उपाय के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Munger News: साइबर दिवस पर रेल थाना का जागरूकता अभियान, यात्रियों को दिए डिजिटल सुरक्षा के गुरसाइबर विशेषज्ञों की सलाह बैठक में साइबर विशेषज्ञों ने उद्यमियों को बताया कि साइबर अपराधी क्रिप्टोकरेंसी में निवेश और शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच दे रहे हैं। एसे फर्जी इंवेस्टमेंट प्लान के जाल में फंसकर कई लोग अपनी मेहनत की कमाई...