हापुड़, अगस्त 26 -- Hapur News: नगर के मोहल्ला रिफ्यूजी कालोनी में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने युवक के खाते से छह लाख रुपये से अधिक की नकदी उड़ा दिए। मोबाइल बंद होने के कारण युवक को पता नहीं चला। बैंक में जब रुपये निकालने गया तो खाता खाली होने की सूचना मिली। इस पर उसका माथा ठनक गया। शिकायत मिलने पर साइबर सेल ने प्राथमिकी दर्ज करके छानबीन शुरू की है। कालोनी निवासी विनोद कुमार ने साइबर सेल से शिकायत की। बताया कि पिछले दिनों उसके बैंक खाते से दो बार में छह लाख 67 हजार रुपये से अधिक की नकदी साइबर ठगों ने निकाल लिए हैं। वह उक्त खाते से नेट बैंकिंग भी नहीं चलाता है। न ही इस खाते का एटीएम है। जब मैं बैंक गया तो वहां पता चला कि खाते में रुपये नहीं है। जानकारी होने पर परिवार के लोग चिंतित हो गए हैं। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने ...