हापुड़, अगस्त 12 -- Hapur News: मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद अरुण गोविल ने दिल्ली में केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्रीय यात्रियों और व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते ट्रेन संख्या 22417/22418 (वाराणसी-नई दिल्ली-वाराणसी) सुपरफास्ट एक्सप्रेस का हापुड़ जंक्शन पर स्थायी ठहराव स्वीकृत करने का औपचारिक आग्रह किया है। इस संबंध में उन्होंने एक पत्र भी केंद्रीय रेल मंत्री को सौंपा। सांसद अरुण गोविल ने पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अमृत भारत स्टेशन योजना और वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों के माध्यम से भारतीय रेल के हो रहे कायाकल्प की सराहना की। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के महत्वपूर्ण औद्योगिक व व्यापारिक केंद्र हापुड़ की दीर्घकालिक जन मांग को रेल मंत्री के समक्ष प्रमु...