हापुड़, अक्टूबर 7 -- Hapur News: अमरोहा लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवारों को सांत्वना दी। सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ग्राम लोधीपुर छपका पहुंचे, जहां उन्होंने समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति स्वर्गीय मुंशी ऋषिचंद जी की तेरहवीं संस्कार अरिष्टि में शामिल होकर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।इसके बाद सांसद ग्राम ढाना पहुंचे और संघ कार्यकर्ता मोहित सिद्धू उर्फ डोली के पूज्य पिता स्वर्गीय नानक सिंह जी की तेरहवीं संस्कार सभा में शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर परिवारजनों से मुलाकात की तथा उनके दुख में सहभागी बने। यह भी पढ...