हापुड़, सितम्बर 11 -- Hapur News: सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने की घटना के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर धौलाना इलाके में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। कस्बे से लेकर ग्रामीण इलाकों तक की प्रमुख मस्जिदों और संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतते हुए माहौल खराब करने या अफवाह फैलाने की कोशिश करने वालों पर पैनी नजर रखी। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: मस्जिदों में अमन की दुआ, जज्बातों पर काबू की अपीलपुलिस और प्रशासन की कार्रवाई धौलाना कस्बे की जामा मस्जिद और देहरा रोड स्थित मस्जिद समेत क्षेत्र की अन्य प्रमुख व संवेदनशील मस्जिदों के आसपास पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। नमाज के दौरान जुटने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए...