हापुड़, अगस्त 25 -- Hapur News: एनसीआर अध्यक्ष (युवा) एकलव्य सिंह सहारा के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने किसानों की समस्याओं के स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान के लिए जनपद की प्रत्येक सहकारी समिति (सोसाइटी) पर प्रत्येक शुक्रवार दोपहर 1 बजे से 3:00 बजे तक हेल्प डेस्क संचालित किए जाने की मांग की थी। इसपर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता विभाग हापुड़ के समक्ष ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई वार्ता के क्रम में हिमांशु कुमार द्वारा तत्काल कमेटी का गठन कर हेल्प डेस्क व्यवस्था लागू करने के संबंध में आदेश जारी किया गया। किसानों के हित में तत्काल कार्रवाई किए जाने पर प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। एकलव्य ने कहा इस व्यवस्था के लागू होने से हापुड़ के किसानों को खाद, उर्वरक, ऋण एवं सहकारी समिति से स...