Hapur News: ससुराल पक्ष पर घर से निकालने का आरोप
हापुड़, नवम्बर 6 -- Hapur News: सिंभावली, संवाददाता। क्षेत्र के गांव वैठ निवासी महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट कर घर से निकलाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।गांव निवासी शीबा ने बताया कि उसकी शादी गांव निवासी शादाब के साथ हुई थी। शादी को करीब 16 साल हो गई है। वह किराए के मकान में रहती है। उसके मकान का कई माह का किराया हो गया है। किराया न जाने से वह परेशान है। पीड़िता ने बताया कि जब उसने पति से किराया मांगा तो उसने अपने परिवार के लोगों के के साथ मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया। उसके बाद उसको घर से निकाल दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.