हापुड़, सितम्बर 5 -- Hapur News: जनपद हापुड़ में सर्वाइकल कैंसर से रोकथाम के लिए 12689 बालिकाओं को वैक्सीन लगाई गई है। वैक्सीन लगवाने से अभी 5456 बालिकाएं शेष हैं। संडे में पूरे जिले में अभियान चलाकर वैक्सीनेशन बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। सर्वाइकल कैंसर से रोकथाम के लिए बालिकाओं को जिले में मुफ्त वैक्सीन लगाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोज कैंप लगाकर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। यहां हापुड़ जिले में अब तक 12689 बालिकाओं को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जबकि 5456 बालिकाओं का वैक्सीनेशन शेष है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.योगेश गुप्ता ने बताया कि संडे में जिले के सभी ब्लॉक के उप केंद्रों में एचपीवी का टीकाकरण किया जायेगा। 14 वर्ष उम्र की बालिकाओं को वैक्सीन लगाई जा रही है। वहीं, सीएमओ डॉ.किशोर कुमार आहुजा ने बताया कि बालिकाओं के स्वास्थ्य के ल...