हापुड़, सितम्बर 10 -- Hapur News: विद्या भारती द्वारा मुजफ्फरनगर में आयोजित क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में मोदीनगर मार्ग स्थित सरस्वती बाल मंदिर हापुड़ के खिलाड़ियों ने भाग लेकर 11 पदक जीते। प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यालय की टीमों एवं खिलाड़ियों ने कुल 11 पदक जीते हैं। इनमें 6 स्वर्ण, 11 रजत और 4 कांस्य पदक जीते हैं। सभी विजेता खिलाड़ियों को विद्यालय में सम्मानित किया गया। छात्र कार्तिक और कृयांश कुमार का चयन विद्या भारती की राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उपलब्धि पर शिशु एवं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष संजय कृपाल, समिति के अध्यक्ष विजेंद्र माहेश्वरी, प्रबंधक अनिल कुमार अग्रवाल, स्वाति गर्ग, पूनम अग्रवाल, रविंद्र माहेश्वरी, हरीश मित्तल, विजय कृषक, नरेश गर्ग, त्रिलोक चंद ने बधाईयां दी हैं। यह ...