Hapur News: सरकारी स्कूल के वीडियो वायरल होने पर एफआईआर दर्ज
हापुड़, अगस्त 26 -- Hapur News: आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सीएम चौहान के खिलाफ सरकारी स्कूल की कथित बदहाली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में गाजियाबाद के भोजपुर थाने में एफआईआर दर्ज होने से सियासत तेज हो गई है। चौहान ने आरोप लगाया कि उन्होंने स्कूल की जर्जर स्थिति और परिसर में मिली कथित शराब की बोतल समेत अव्यवस्थाओं को जनता के सामने रखा था। कार्रवाई को उन्होंने सच्चाई दबाने का प्रयास बताया। आप सांसद संजय सिंह ने भी एफआईआर पर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा। चौहान ने मामले की निष्पक्ष जांच और स्कूल की वास्तविक स्थिति सार्वजनिक करने की मांग की। यह भी पढ़ें- सांसद संजय सिंह ने उठाया मेरठ में स्कूल की वीडियो बनाने का मुद्दा यह भी पढ़ें- Chapra News: प्राथमिकी के आदेश के बाद मढ़ौरा के वीडियो क्रिएटरों में मची हलचल यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.