हापुड़, जुलाई 13 -- Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध रूप से यूरिया की खरीद कर, प्लाईवुड फैक्टरी में सप्लाई करने के आरोप में जिला कृषि अधिकारी ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश ने बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 14 मई को शाम करीब छह बजे एक लोडर में 50 यूरिया के कट्टे मिले, जो अवैध तरीके से क्रय कर लाए गए थे। इन कट्टों को उपैड़ा फ्लाईओवर के पास एक मकान में उतारा जा रहा था। यह भी पढ़ें- Hapur News: प्लाईबोर्ड फैक्ट्री में नीम कोटेड यूरिया मिलने पर मुकदमाछापा और आरोपियों का बयान छापा मारकर यहां कार्रवाई शुरू की गई, तब इसमें संलिप्त सोनू व प्रिंस ने एक महीने में प्लाईवुड में यूरिया का डायवर्जन पकड़वाने का वादा किया था। लेकिन दोनों ने कोई सहयोग ...