हापुड़, सितम्बर 2 -- Hapur News: तहसील क्षेत्र के गांव सपनावत में अखाड़ा गुरु मोनू राणा द्वारा मासिक दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ, गुलावठी, सिकंदराबाद, दादरी, खरखौदा, मुरादाबाद, बृजघाट और हरियाणा समेत कई दूर-दराज के इलाकों से पहुंचे पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। ​कांटे की टक्कर में बराबरी पर छूटे मुकाबले दंगल में अर्जुन और हर्ष के बीच जोरदार कुश्ती देखने को मिली। दोनों पहलवानों ने जीत दर्ज करने के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके अलावा मयंक और वंश तथा गुड्डा और फाइन के बीच हुए मुकाबले भी बराबरी पर छूटे। रोमांचक कुश्तियों के दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोताश छोकर ने पहलवानों को स...