हापुड़, सितम्बर 12 -- Hapur News: तीर्थनगरी बृजघाट में एक धर्म यात्रा निकाली गई। यह यात्रा डासना मंदिर के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती के नेतृत्व में अमृत परिसर मंदिर से शुरू हुई। इसमें सैकड़ों साधु-संतों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरा वातावरण धार्मिक जयकारों से गूंज उठा। धर्म यात्रा अमृत परिसर मंदिर से शुरू होकर बृजघाट के कई रास्तों से गुजरी। यात्रा में शामिल संतों और श्रद्धालुओं का स्थानीय लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। बृजघाट निवासी विनय मिश्रा, गौरव मिश्रा, नंदकिशोर शर्मा, आचार्य धर्मेंद्र, तनुज कश्यप और मूलचंद यादव समेत कई लोगों ने संतों पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने संतों के दर्शन कर आशीर्वाद भी लिया। इस यात्रा को लेकर बृजघाट के श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखा। रास्ते म...