Hapur News: सड़क हादसे में युवक घायल
हापुड़, सितम्बर 17 -- Hapur News: क्षेत्र के गांव बदरखा में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही 108 नंबर एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत इलाज के लिए गढ़मुक्तेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद के अगवानपुर गांव का रहने वाला मुशाहिद अपनी बाइक से दिल्ली जा रहा था। बदरखा गांव के पास अचानक उसकी बाइक बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर लगने से मुशाहिद सड़क पर गिर गया और घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने तुरंत 108 नंबर एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी। एंबुलेंस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घायल को प्राथमिक उपचार द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.