Hapur News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
हापुड़, अगस्त 12 -- Hapur News: थाना क्षेत्र के गांव बक्सर के निकट फ्लाई ओवर पर खराब खड़े ट्रक में पीछे से बाइक टकराने पर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जनपद संभल के बहजोई निवासी कपिल कुमार 28 वर्ष मंगलवार की रात को दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से बाइक पर सवार होकर अपने घर बहजोई जा रहे थे। जैसे ही वह देर रात को सिंभावली के गांव बक्सर के निकट नये हाईवे के फ्लाई ओवर पर पहुंचा तो वहां खराब खड़े ट्रक में उसकी बाइक पीछे से घुस गई। घटना में कपिल की मौके पर मौत हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतक के परिजन को मामले की जानकारी दी। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.