Hapur News: सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल
हापुड़, अक्टूबर 27 -- Hapur News: थाना हाफिजपुर क्षेत्र में ससुराल जा रहे दंपती की बाइक में कुराना टोल से दो सौ मीटर पहले कार ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मेरठ जनपद के थाना लोहियानगर क्षेत्र के गांव फफूंडा निवासी ज्ञानेंद्र सिंह ने हाफिजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि उनके भाई मांगे राम 20 अक्टूबर को अपनी पत्नी कविता के साथ बाइक पर सवार होकर जिला बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव फरीदपुर स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। जैसे ही वह थाना हाफिजपुर प्रभारी के कुराना टोल से दो सौ मीटर पहले व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.