Hapur News: सड़क हादसे में तीन लोग घायल
हापुड़, सितम्बर 4 -- Hapur News: ब्रजघाट। क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर के निकट सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को क्षेत्र के गांव अल्लाबक्शपुर के पास हाईवे पर दो कारों का आपस में एक्सीडेन्ट हो गया है। इससे इको कार में बैठे कन्हैया पुत्र चन्द्रपाल उम्र पांच वर्ष व गुजन पुत्री चन्द्रपाल उम्र 10 वर्ष घायल हो गये है। एंव चंद्रपाल घायल हो गए। जिनको सीएचसी गढमुक्तेश्वर में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर दशा को देखकर हायर उपचार हेतु मेरठ रेफर किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.