हापुड़, सितम्बर 8 -- Hapur News: क्षेत्र के गांव माधापुर निवासी युवक की सडक हादसे में घायल होने के बाद अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। उसकी मौत के बाद परिवार के लोगों ने फैक्टरी संचालक पर अनदेखी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी ने बताया कि गांव निवासी मनवीर सिंह गांव में स्थित एक फैक्टरी में गार्ड थे। बताया गया है कि चार दिन पूर्व वह एक अन्य के साथ बाइक पर सवार होकर गया था। वहां रास्ते में वह सड़क हादसे में घायल हो गया। घायल को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर दशा को देखकर उनको दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। दिल्ली के अस्पताल में उनकी मौत हो गई। उनकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने शव को गांव में ले जाकर फैक्टरी संचालक पर अनदेखी...