हापुड़, अगस्त 19 -- Hapur News: थाना क्षेत्र के गांव सिखेड़ा स्थित न्यू हाईवे पर बुधवार सुबह करीब आठ बजे बाइक सवार दो युवकों का हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार सबरेज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी इमरान गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी के अनुसार, बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के खड़की गांव निवासी सबरेज और इमरान मोटरसाइकिल से दिल्ली जा रहे थे। सिखेड़ा न्यू हाईवे पर पहुंचने के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, मचा हड़कंप हादसे में सबरेज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं इमरान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस म...