Hapur News: सड़क हादसा बीमार मां से मिलकर लौट रहे छोटा हाथी चालक की मौत
हापुड़, सितम्बर 10 -- Hapur News: धौलाना। बीमार मां का हालचाल जानकर दिल्ली लौट रहे एक छोटा हाथी (हल्के मालवाहक वाहन) चालक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा गाजियाबाद के लालकुआं के पास उस समय हुआ, जब उसका वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव कस्बे में पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, धौलाना कस्बे के बड़ा मोहल्ला निवासी 47 वर्षीय जोगेंद्र पुत्र जयपाल दिल्ली के कोंडली इलाके में रहकर छोटा हाथी चलाता था। उसकी मां फूलवती की तबीयत खराब चल रही थी, जिससे मिलने के लिए वह धौलाना आया था। मां से मुलाकात के दौरान जोगेंद्र ने परिजनों से कहा था कि वह अगले दिन वापस आकर मां को किसी अच्छे अस्पताल में भर्ती कराएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.