हापुड़, जुलाई 15 -- Hapur News: जनपद हापुड़ के कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव रज्जाकपुर में लावारिस सड़क किनारे पड़ी मिली मासूम बच्ची को जिला अस्पताल में पीलिया की पुष्टि हुई है। उक्त बच्ची जिला अस्पताल की नर्सरी में भर्ती है। जिसका चिकित्सकों की देखरेख में अस्पताल में बेहतर उपचार किया जा रहा है। बीते सोमवार को कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव रज्जाकपुर में एक लावारिस बच्ची सड़क किनारे पड़ी मिली थी। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और पुलिस ने बच्ची को अपनी सुरक्षा में लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार को जिला अस्पताल में बच्ची की जांचें हुईं। जांच में बच्ची को पीलिया की पुष्टि हुई है। जिसके बाद चिकित्सकों की टीम ने बच्ची का उपचार शुरू कर दिया है। बच्ची की देखरेख में चिकित्सकों की टीम लगी हुई है। धीरे-धी...