हापुड़, जुलाई 27 -- Hapur News: बहादुरगढ़ क्षेत्र के स्याना रोड़ पर सड़क किनारे मानव का एक हाथ कटा हुआ पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने हाथ को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह को ग्रामीण स्याना रोड से घूमने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान स्याना रोड पर एक हाथ पड़ा हुआ देखा तो वह अचंभित हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाथ को कब्जे में लेकर जांच की। इसी दौरान जानकारी हुई कि देर रात को गढ़मुक्तेश्वर की तरफ से एक बस स्याना की ओर जा रही थी। तभी स्याना की तरफ से दूध का केंटर बस में सवार यात्री के हाथ को रकड़ गया और उसका हाथ कट कर गिर गया। पुलिस टीम ने कटे हाथ को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। बस व केंटर की पहचान के लिए पुलिस सी सी टी वी फुटेज खंगाल रही है।

हिंद...