हापुड़, जुलाई 31 -- Hapur News: नगर के मीरा रेती मार्ग पर बुधवार रात करीब 10 बजे सड़क किनारे जंगल में एक अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। बुधवार की रात को कोतवाली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी अल्लाबख्शपुर से मीरा रेती मार्ग पर सड़क किनारे जंगल में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन देर रात तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां पंचनामा भरने की प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी ...