हापुड़, सितम्बर 10 -- Hapur News: धौलाना। कस्बे में सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार रात पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत सड़क की सीमा तक सामान रखकर रुकावट पैदा करने वाले करीब 40 लोगों को नोटिस जारी किए गए। थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि कस्बे में सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण से संबंधित लगातार शिकायतें मिल रही थीं। कस्बा इंचार्ज के नेतृत्व में हुई कार्रवाई थाना प्रभारी के निर्देश पर कस्बा इंचार्ज उप निरीक्षक विकलेश कुमार और उप निरीक्षक शुभम धीमान ने पुलिस टीम के साथ कस्बे में अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- Mau News: अतिक्रमण के खिलाफ 200 से अधिक लोगों को नोटिस इस दौरान सड़क पर अतिक्रमण कर रास्ते में बाधा डालने वाले लगभग 40 लोगों को नोटिस दिए गए...