हापुड़, जुलाई 13 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम धनौरा में एक युवक की संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत होने के बाद परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम धनौरा में एक युवक ने संदिग्ध हालत में घरेलू कलह को लेकर घर में फांसी लगा ली। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। आनन फानन में युवक को हापुड़ के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। थाना प्रभारी हापुड़ देहात पारस मलिक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जाएगी।

हिंदी हिन्...