हापुड़, अक्टूबर 2 -- Hapur News: क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी संदिग्ध दशा में लापता हो गई। उसको परिवार के लोगों ने काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 16 वर्ष की बेटी दो दिन पूर्व घर से गांव में पड़ोसी के घर जाने की बात कहते हुए गई थी। काफी देर तक जब वह घर नहीं आई तो परिवार के लोगों को उसकी चिंता हुई। तलाश करने पर मालूम हुआ कि उसकी बेटी को एक युवक अपहरण कर ले गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...