हापुड़, सितम्बर 27 -- Hapur News: जनपद हापुड़की सभी बैंकों की शाखाओं में संडे के दिन सामान्य दिनों की तरह कामकाज हुआ। ग्राहकों ने बैंक पहुंचकर लेनदेन किया। वहीं, आज सोमवार से तीन दिनों तक लगातार बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। आरबीआई के आदेश पर संडे में सामान्य दिनों की तरह जिलेभर के बैंकों की शाखाओं में कामकाज हुआ। बैंक खुलने पर ग्राहक बैंकों में पहुंचे और उन्होंने लेनदेन कार्य किया। आज सोमवार से बैंकों के कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू हो जायेगी। बुधवार तक बैंकों में हड़ताल चलेगी। जिस कारण ग्राहकों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। यूएफबीयू के जिला हापुड़ कोर्डिनेटर आरके माहेश्वरी ने बताया कि सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारी 28, 29 और 30 सितंबर हड़ताल करेंगे। यह भी पढ़ें- सुपौल : फाइव डे वर्किंग वीक की मांग को ले आज से त...