Hapur News: श्री मद् भागवत कथा के अंतिम दिन हुआ भंडारा
हापुड़, जुलाई 29 -- Hapur News: गंगा नगरी के श्रीराधा बल्लभ सूरदास आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का बुधवार को समापन हो गया। अंतिम दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भागवत कथा सप्ताह के समापन मौके पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने इस धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर पुण्य कमाया। कई गणमान्य लोगों ने पहुंचकर माथा टेका और विश्व कल्याण की कामना की। सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के अंतिम दिन कथा वाचक आचार्य संजीव वशिष्ठ ने आए हुए श्रद्धालुओं को अपने प्रवचनों से निहाल किया और कहा कि जिन-जिन क्षेत्रों में सात दिन तक ऐसे कथा सप्ताह होते हैं, उस क्षेत्र के लोग धन्य हो जाते हैं और भगवान की कृपा बनी रहती है। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इससे इंसान के पापों का नाश होता है। उन्होंने श्रद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.