हापुड़, सितम्बर 27 -- Hapur News: राधे-राधे सेवा परिवार के तत्वावधान में बुलंदशहर रोड स्थित श्री मां मंशा देवी मंदिर में श्री राधा छठी महोत्सव की श्रृंखला में भावपूर्ण संकीर्तन का आयोजन किया गया। राधा रानी के भजनों पर भक्तों ने मंत्रमुग्ध होकर नृत्य किया। श्री राधा कृपा कटाक्ष से संकीर्तन को प्रारंभ कर मयंक गाबा ने श्री कृष्ण महामंत्र से भक्तों मंत्रमुग्ध किया। संकीर्तन में श्री मंशा देवी मंदिर समिति के प्रधान शिवकुमार मित्तल तथा सदस्यों ने श्री राधा दामोदर लालजी का फूल बरसाकर तथा माला पहनाकर स्वागत किया। भजन गायकों ने चलो चलो रे भानु के द्वार बधाई दे आवे, कीरत ने वाली जायी बरसाना बजे बधाई, मैं तो भानु बाबा ढिंग जाऊंगी बधाई लेके आऊंगी, बधाई और ढांढी ढांढिन लीला‌ ढाढनिया मचल गयी रे आदि भजनों पर भक्त मंत्रमुग्ध हो गए।उत्सव में राजीव बाटला, ...