हापुड़, अगस्त 31 -- Hapur News: शहर के श्रीनगर रेलवे रोड स्थित श्रीनगर कॉलोनी के मुख्य मार्ग की जर्जर नालियां और टूटे हुए जाल लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। मार्ग के किनारे बनी नालियां कई स्थानों पर टूट चुकी हैं, जबकि उनके ऊपर लगाए गए स्लैब व जाल भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार नगर पालिका परिषद के संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। यह मार्ग आसपास के लोगों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है और यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में पैदल राहगीरों के साथ दोपहिया व चौपहिया वाहन गुजरते हैं। जर्जर नालियों के कारण वाहन चालकों को काफी सावधानी से निकलना पड़ता है। कई बार दोपहिया वाहनों के पहिए नाली में फंसने से चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। वहीं छोटे बच्चों के लिए भी ख...