Hapur News: श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई, परिवार सहित की गोवर्धन महाराज की परिक्रमा व पूजा-अर्चना
हापुड़, नवम्बर 10 -- Hapur News: दीपावली के पावन पर्व के ठीक अगले दिन मनाए जाने वाले अन्नकूट और गोवर्धन पूजा का पर्व इस वर्ष भी पूर्ण श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर राणा परिवार के सदस्यों ने पूरी विधि-विधान और परंपरा के साथ गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना की। पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर उसे फूलों, तिनकों और अन्य सामग्रियों से सजाया गया। पूजा कार्यक्रम में पवन राणा, विनय राणा, आकाश राणा और वंश राणा समेत परिवार के अन्य वरिष्ठ और युवा सदस्य पूरी निष्ठा के साथ शामिल हुए। सभी ने मिलकर गोवर्धन महाराज को भोग लगाया, उनकी परिक्रमा की और सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Hapur News: जिलेभर में घर-घर विराजे गोवर्धन, भक्तिभाव से हुआ पूजन इस मौके पर उपस्थित जनों ने भगवान कृष्ण और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.