Hapur News: श्मशान मार्ग पर फैली गंदगी, दुर्गंध के बीच अपनों को अंतिम विदाई देने को मजबूर लोग
हापुड़, सितम्बर 5 -- Hapur News: एक तरफ जहां इंसान की अंतिम यात्रा को संवेदनशील माना जाता है, वहीं ब्रजघाट में नगर पालिका की घोर उपेक्षा के चलते लोगों को भारी मानसिक और शारीरिक कष्ट झेलना पड़ रहा है। श्मशान घाट जाने वाले मुख्य मार्ग पर फैली गंदगी, जलभराव और असहनीय दुर्गंध ने स्थिति बेहद बदतर बना दी है। हालत यह है कि अपने परिजनों की पार्थिव देह को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने वाले लोगों को घुटने तक कीचड़ और बदबूदार पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। अंतिम यात्रा में शामिल रिश्तेदार और स्थानीय नागरिक दुर्गंध से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा ढककर चलने को मजबूर हैं।शुक्रवार सुबह को भी इस प्रकार की मंजर देखने को मिला, जहां एक ग्रामीण की मौत के बाद उसकी अंतिम संस्कार के लिए शव को ट्रैक्टर ट्राली से लाने के बाद जलभराव से हुई गंदगी के बीच निकालने के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.