हापुड़, अगस्त 17 -- Hapur News: सावन की तीसरे सोमवार को नगर समेत अलग अलग मंदिरों में शिव के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। दूध, बेल-पत्र व जलाभिषेक करते हुए महिलाओं ने बड़ी संख्या में भगवान शिव की अराधना की। नगर के नक्का कुंआ मुक्तेश्वरा मंदिर, कल्याणेश्वरा मंदिर, दत्तियाना के लाल मंदिर, बक्सर के शिव मंदिर में सुबह से ही लोगों की कतारें लगना शुरू हो गई। वहीं अन्य प्रमुख मंदिरों में सुबह से महिलाओं, युवाओं व वृद्धों ने महादेव को जलाभिषेक किया। कई श्रद्धालु नंगे पैर मंदिरों तक पहुंचे व भगवान की अराधना की। यह भी पढ़ें- तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक इस मौके पर सभी मंदिरों को खूबसूरत लरियों से सजाया गया। महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग अलग कतारों की सुविधा भी थी। ...