हापुड़, अगस्त 31 -- Hapur News: हापुड़ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन रजि. हापुड़ ने देव नंदिनी ब्लडबैंक के सहयोग से सेठ तुलाराम की धर्मशाला में विशाल रक्तदान शिविर लगाया। जिसमें 30 लोगों ने रक्तदान कर मानव जीवन के कल्याण के कार्य में भाग लिया। शिविर का शुभारंभ जिला औषधि निरीक्षक नवनीत कुमार ने किया। शिविर में देव नंदिनी हॉस्पिटल की तरफ से डॉ. शिव कुमार, डॉ.सरेश ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। हापुड़ की जनता के द्वारा किए गए रक्तदान से गंभीर एवं आपातकालीन मरीजों को समय पर रक्त की उपलब्धता बनी रहें, इसके लिए आभार व्यक्त किया। लोगों ने शिविर को अत्यंत लाभकारी बताया। हापुड़ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश त्यागी ने कहा कि एसोसिएशन दवा विक्रेताओं के हितों की रक्षा के साथ साथ आम जनता की जनसेवा को अपनी ...