Hapur News: शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा भक्तों का सैलाब, विधित रूप से किया जलाभिषेक
हापुड़, अगस्त 12 -- Hapur News: सावन मास की शिवरात्रि का पर्व मंगलवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर व देहात के प्रसिद्ध शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। ऐसे में मंदिर परिसर बम-बम भोले और हर-हर महादेव के उद्धोष से गुंजयमान हो गया। दोपहर तक शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा रही। शिव भक्तों ने विधिवत रूप से भगवान आशुतोष का पूजन व जलाभिषेक किया। इस दौरान शिवालयों पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रही। शिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में सुबह से घंटे-घड़ियालों की गूंज से गूंजयमान हो गए। श्रद्धालु दूध, दही, घी, शहद, बूरा आदि का पंचामृत तैयार करते हुए नंगे पैर शिवालयों पर पहुंचे। इसके अलावा भांग, धतूरा, बेलपत्र, पुष्प आदि से आराध्य भगवान आशुतोष का अभिषेक किया गया। बाद में श्रद्धालुओं द्वारा फलों और विभिन्न प्रकार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.