हापुड़, अगस्त 1 -- Hapur News: ​क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से धौलाना पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शाम ढलते ही पुलिस टीम ने कस्बे के प्रमुख मार्गों, चौराहों और बाजार क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग और पैदल गश्त अभियान चलाया। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों और असमाजिक तत्वों में खलबली मच गई।​अभियान के दौरान पुलिस बल ने बैरिकेडिंग लगाकर दोपहिया और चार पहिया वाहनों की गहनता से जांच की।​नियमों का उल्लंघन: बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ट्रिपल राइडिंग और स्टंटबाजी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई और मौके पर ही ई-चालान काटे गए। यह भी पढ़ें- Garhwa News: जांच में 23 दोपहिया वाहन पकड़े, चालान के लिए भेजा ​दस्तावेज़ चेकिंग वाहनों के कागजा...