हापुड़, नवम्बर 9 -- Hapur News: हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को अजब गजब मामला सामने आया। तीन साल से युवती के साथ चल रहे प्रेम प्रसंग में युवक ने हिम्मत कर दीपावली की रात युवती के पिता से शादी की बात कर ली। इस पर युवती के पिता ने टालते हुए यूं ही कह दिया कि कल आ जाना। इसे सच मानकर युवक सोमवार को अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और परिजनों के साथ पूरी बारात लेकर युवती के घर शादी करने पहुंच गया। बारात को देख युवती पक्ष के लोगों का गुस्सा भड़क गया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। यह भी पढ़ें- प्रेमिका के घर सीधे बारात लेकर पहुंच गया प्रेमी, पुलिस की मौजूदगी में हुई विदाई युवती ने कह दिया कि वह बालिग है और युवक के साथ रहेगी। दोनों पक्षों में कई घंटे तक थाने में बातचीत होती रही। बाद मे...