हापुड़, सितम्बर 30 -- Hapur News: क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके घर पर पति के साथ एक युवक का आना जाना था। करीब दो वर्ष पूर्व उसके पति की मौत होने के बाद से युवक अक्सर उसके घर आता और उससे शादी के लिए कहता। इसी बात को लेकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके पति के क्लेम के करीब दो लाख रुपये भी हड़प लिए। पीड़िता ने अब शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने मना कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्त...